Bihar Weather Update: बिहार में होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए 4 मार्च को पटना सहित पूरे राज्य के तापमान का हाल
Bihar Weather 4 March: बिहार में होली के दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है. 4 मार्च को पटना सहित पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. जानिए बिहार वेदर अपडेट, जिलावार तापमान और होली पर मौसम का पूरा हाल.

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड का प्रकोप अब लगभग खत्म हो चुका है और उसकी जगह गर्मी ने ले ली है. एक ओर जहां बीते दिनों तक लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए घर में रहते थे, अब धीरे-धीरे लोग धूप की वजह से निकलना पसंद नहीं कर रहे है. हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी सुबह-रात हल्का कोहरा और ठंड का माहौल रहता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता है गर्मी का अहसास होने लगता है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी होली के दिन भी बिहार का मौसम सामान्य रहने वाला है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
पिछले 24 घंटों का हाल?
बीते 24 घंटों के दौरान पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा गया. राज्य का अधिकतम तापमान 29.0 से 33.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान कैमूर में दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 12.7 से 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस मधेपुरा और सहरसा (अगवानपुर) में दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर और मधुबनी जिले में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं भी दर्ज की गईं, जिससे कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की धूलभरी स्थिति महसूस की गई.
4 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?
4 मार्च को बिहार के सभी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान अधिकांश जिलों में 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और रात हल्की ठंडक रहेगी, लेकिन दिन में गर्मी का एहसास बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें...
यहां देखें जिलेवार तापमान
पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 18-20 डिग्री सेल्सियस
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)
- अधिकतम तापमान: 32-34 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)
- अधिकतम तापमान: 32-34 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)
- अधिकतम तापमान: 32-34 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाएगी. 6 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन फिलहाल इसका सीधा प्रभाव बिहार पर नहीं दिख रहा है.










