Madhavi Raje Scindia: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं राजमाता माधवी राजे सिंधिया? जानकर रह जाएंगे दंग

Madhvi Raje Sindhiya: राजमाता माधवी राजे के निधन के बाद संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं.राज माता सिंधिया अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं हैं.

ADVERTISEMENT

Rajmata Madhavi Raje Scindia
Rajmata Madhavi Raje Scindia
Google CTA

Madhvi Raje Sindhiya: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का पिछले दिनों एम्स में निधन हो गया था. जिसके बाद ग्वालियर में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश कैबिनेट के कई मंत्री शामिल हुए, आपको बता दें माधवी राजे सिंधिया की अस्तियों को उज्जैन और प्रयागराज में प्रभाहित किया जाएगा. क्या आप जानते हैं कि माधवी राजे सिंधिया अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं हैं? अगर नहीं तो इस रिपोर्ट में जानिए. 

ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का लंबी बीमारी के चलने निधन हो गया था. राजमाता के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.  आपको बता दें राजमाता माधवी राजे सिंधिया के पास अकूत संप्पति थी. राज माता सिंधिया अपने पीछे हजारों करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं हैं. उनका ताल्लुक नेपाल राजघराने से था और उनकी शादी भी देश के प्रसिद्ध सिंधिया राजघराने में हुई थी. 

इस महल में रहा करती थीं राजमाता

सिंधिया राजघराने की ज्यादातर अचल संपत्तियां ग्वालियर में ही मौजूद हैं. इसके अलावा देश भर के कई शहरों में उनकी कोठियां फॉर्म हाउस भी हैं. ग्वालियर में 1874 में बनकर तैयार हुआ जयविलास पैलेस ग्वालियर में एक अलग सौदर्य का विषय है. इसी महल में राजमाता माधवी राजे सिंधिया रहा करती थीं. यह महल काफी भव्य और बड़ा है. इसमें करीब 400 कमरे मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जय विलास पैलेस की कीमत करीब 4000 करोड़ से भी अधिक की है.  सिंधिया राजघराने की राजमाता के पास कई गाड़िया और स्वर्ण सामग्री भी थी. जिनकी कीमत करोड़ों रूपयों में है. 

सिंधिया राजघराने की विवादित संपत्ति

आपको बता  दें सिंधिया राजघराने की कुछ संपत्ति विवादित भी है. जिसकी कीमत करीब 40 हजार करोड़ रूपये है. ग्वालियर में जय विलास पैलेस के अलावा सिंधिया राजघराने का विख्यात सिंधिया स्कूल भी शामिल है. राजमाता माधवी राजे सिंधिया की सास की दो वसीयतों के कारण विवाद उपजा है. जिसको लेकर चर्चा हो रही है. 

तो वहीं राजमाता माधवी राजे सिंधिया अपने पीछे अकूल संपत्ति छोड़कर गई हैं. जिसमें चल और अचल संपत्ति दोनों ही शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: राजमाता स्व. माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, सिंधिया तस्वीर देख बार-बार हुए भावुक