जयवर्धन सिंह ने BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय को कहा ‘बेचारा’, बेटे आकाश ने दिया करारा जवाब
MP Politics: कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को लेकर दिए गए ‘बेचारे’ वाले बयान पर भाजपा के विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है. जयवर्धन सिंह ने इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई को लेकर भाजपा और कैलाश […]

MP Politics: कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को लेकर दिए गए ‘बेचारे’ वाले बयान पर भाजपा के विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है. जयवर्धन सिंह ने इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई को लेकर भाजपा और कैलाश विरजयवर्गीय पर निशाना साधा था.
दरअसल कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा था कि कैलाश विजयवर्गीय जी को शिवराज ने बेचारा बना दिया है. जयवर्धन सिंह ने इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की पिटाई को लेकर कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी में अंतर्रकलह है और ये अब सबके सामने आ गया है.
भाजपा का जितना धन्यवाद दें उतना कम है
आकाश विजयवर्गीय ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का जितना धन्यवाद दें उतना कम है. आज हमारे पास जो भी है वह पार्टी की देन है. हम कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जनता की सेवा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जयवर्धन सिंह को यह शायद पता नहीं होगा कि प्रदेश में इंदौर से सबसे ज्यादा मंत्री रहने का रिकॉर्ड कैलाश विजयवर्गीय के नाम है और उन्होंने उस दौरान प्रदेश की जनता के लिए काफी काम किया है. और मैं खुद विधायक हूं, हम लोग सभी जनता की सेवा करते हैं.”
यह भी पढ़ें...
कांग्रेसियों के लिए पैसा ही सबकुछ
आकाश विजयवर्गीय ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने जो दिया हम उसके ऋणी हैं. उन्होंने कहा कि अभी भी वह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. यह भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पदों में एक होता है. बहुत कुछ पार्टी ने विजयवर्गीय परिवार को दिया है और यह कहना उनका गलत है. आकाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि क्योंकि कांग्रेसी के लिए पैसा ही सबसे बड़ा होता है, हो सकता है कि इस कारण उन्हें लग रहा होगा. लेकिन हम उसे कि भारतीय जनता पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है.”
ये भी पढ़ें: कमलनाथ को मोस्ट वांटेड करप्शन नाथ बताने वाले पोस्टर के बाद अब लगे CM शिवराज के ऐसे पोस्टर










