Weather Update: प्रदेश में गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, ठंड को लेकर IMD ने दिया ये अलर्ट
मध्य प्रदेश में नवंबर शुरू होने बाद भी अभी तक मौसम या कहें की ठंड ने दस्तक नहीं दी है. जिसके कारण मौसम कहीं गर्मी तो कहीं हल्की ठंड देखी जा रही है.

MP Weather Update today: मध्य प्रदेश में नवंबर शुरू होने बाद भी अभी तक मौसम या कहें की ठंड ने दस्तक नहीं दी है. जिसके कारण मौसम कहीं गर्मी तो कहीं हल्की ठंड देखी जा रही है. इसी कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री को पार कर जा रहा है, तो वहीं रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की माने तो अगले हफ्ते में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम में बदलाव के कारण सागर संभाग और बुदेंलखंड के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है.
दरअसल, प्रदेश में ठंड नहीं पड़ने से कई जिलों का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते लोगों के दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, रात को मौसम सामान्य रहने से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. इसके चलते लोगों की स्वास्थ्य में असर पड़ रहा है. साथ ही बीमार होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग की माने तो 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होना शुरू हो जाएगा. फिलहाल दिवाली तक प्रदेश का मौसम ऐसे ही शुष्क और साफ बना रहेगा.
कैसा है इस समय मौसम का हाल
राजधानी भोपाल में दिन के तापमान में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया है, यहां पारा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा है. इसके साथ ही प्रदेश में दमोह और रतलाम सबसे गर्म रहे जिनका तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सबसे ठंड की बात की जाए तो 13.6 डिग्री के साथ छिंदवाड़ा और उमरिया में दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में मंडला, बालाघाट सहित जबलपुर संभाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. आज मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिससे तापमान बढ़ेगा और इसका प्रभाव आगामी 10-11 नवंबर तक रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: 7 बार से विधायक गोविंद सिंह का क्या यह आखिरी चुनाव है या सिंपैथी वोट के लिए अपना रहे हैं ये हथकंडा?










