Dhirendra Shashtri Brother: मुश्किल में फंसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम! टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकने पर की मारपीट

बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग अपने साथियो के साथ 25 अप्रैल की रात गुलगंज थाना क्षेत्र के मुंगवारी टोल प्लाजा से गुजर रहा था. तभी उनकी टोल कर्मचारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई. फिर बात मारपीट तक पहुंच गई.

ADVERTISEMENT

बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर से फंस गए हैं.
बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर से फंस गए हैं.
Google CTA

Dhirendra Krishna Shashtri Brother News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई एक बार फिर से विवादों में हैं. इस बार उन पर पुलिस केस दर्ज किया गया है. इस बार उन पर टोल प्लाजा पर उत्पात करने और कर्मचारियों से मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं. जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग सहित तीन युवकों पर नाम दर्ज एवं सात अन्य युवकों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 427, (34) के तहत FIR दर्ज कर ली है. इस मामले में जांच शुरू कर दी है.