सिंधिया समर्थक बैजनाथ यादव ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, क्या BJP में हो रहे शामिल?
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के समय अपने दलबदल को लेकर चर्चाओं में आए बैजनाथ यादव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं.
ADVERTISEMENT

bejhnath_yadav
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के समय अपने दलबदल को लेकर चर्चाओं में आए बैजनाथ यादव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए बैजनाथ ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि वे एक बार फिर अपने नेता यानि कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें विधानसभा चुनाव के समय यादन 300 वाहनों का काफिला लेकर कांग्रेस ज्वाइन की थी. उन्हें कांग्रेस में शामिल कराने कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे थे.