वायरल गर्ल मोनालिसा का सामने आया हिला देने वाला ये दर्दनाक सच, महेश्वर में है प्लास्टिक की छत वाला घर!

Internet Star Monalisa: मोनालिसा की चाची रुबीना का कहना है घर अधूरा है, आप लोग, सरकार, नेता लोग, मंत्री लोग मदद करेंगे तो व्यवस्था लगेगी. गरीब लोगों की आपको दुआ लगेगी. कुछ लोगों को कुटीर मिली है, कुछ को नहीं मिली है. मोनालिसा परेशान तो हो रही है. हम लोग बुलाना चाहते हैं. 

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है मोनालिसा.
मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है मोनालिसा.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कुंभ में वायरल मोनालिसा के घर को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात

point

मोनालिसा के घर की पक्की छत नदारद, सीएम मोहन यादव से कर सकते हैं मांग

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: अपनी सादगी और खूबसूरत नीली आंखों से महाकुंभ में सुर्खियां बटोर रही मध्य प्रदेश के खरगोन मोनालिसा के महेश्वर के घर को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. दरअसल, मोनालिसा और उस परिवार जिस घर में रहता है, वो एक झोपड़ी जैसा है. सोशल मीडिया में धूम मचाने वाली 17 वर्षीय मोनालिसा की ये दास्तां बहुत कम लोगों को पता है कि वह बेहद गरीब है और परिवार के साथ शहर-शहर जाकर माला बेचती है. इससे जो मिलता है, उसी से परिवार चलता है.