मतगणना से पहले कौन बनेगा मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव, जानें क्यों उठ रहे ये सवाल

काउंटिंग से पहले एक बड़े सवाल का जवाब खोजा जाना है और वह है मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा. हम ये सवाल इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा होने जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Counting of votes, Iqbal Singh Bais, IAS Iqbal Singh Bais, MP Chief Secretary, MP Election 2023
Counting of votes, Iqbal Singh Bais, IAS Iqbal Singh Bais, MP Chief Secretary, MP Election 2023
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है. उसके बाद ही पता चलेगा कि मध्यप्रदेश कौन जीत रहा है और अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. लेकिन काउंटिंग से पहले एक बड़े सवाल का जवाब खोजा जाना है और वह है मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा. हम ये सवाल इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा होने जा रहा है. जिसके बाद मध्यप्रदेश के प्रशासन की कमान नए मुख्य सचिव को संभालना होगी और उसे ही आगामी 3 दिसंबर को काउंटिंग भी पूरी कराना होगी.