Weather Update: अगले 5 दिनों तक बारिश से अभी राहत नहीं, बिहार में बाढ़ का कहर, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

एक ट्रफ लाइन दक्षिणी तटिय कर्नाटक के आसपास है. एक दूसरी ट्रफ लाइन नार्थ कोंकण से दक्षिणी पूर्वी यूपी तक भी है . एक साइक्लोन उत्तरी पूर्वी असम के आसपास है. इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर के राज्य में भारी बारिश का दौर आने वाले 4-5 दिनों में देखा जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
भारी बारिश का अलर्ट.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एक नए सिस्टम के असर से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हो सकती है भारी बारिश.

point

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से अगले दो-तीन दिनों में विदा हो जाएगा मानसून.

अभी भी मानसून की विदाई पूरी तरह नहीं हो पाई है. एक नए सिस्टम के कारण दक्षिणी भारत, अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं महाराष्ट्र और तेलंगाना में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत दिए गए हैं.