बिहार चुनाव: मदन शाह की भविष्यवाणी हो गई सच, रोते-रोते कहा था तेजस्वी यादव को 25 सीट...
Bihar Election: बिहार विधानसभा 2025 में आरजेडी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई, जैसा मधुबन के नेता मदन शाह ने पहले ही कह दिया था. मदन शाह टिकट न मिलने से नाराज थे और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई.
ADVERTISEMENT

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं. इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली जबकि महागठबंधन को भारी हार झेलनी पड़ी. खासकर आरजेडी के लिए परिणाम बेहद निराशाजनक रहे और पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई. दिलचस्प बात ये है कि मधुबन के आरजेडी बागी नेता मदन शाह ने पहले ही कह दिया था कि आरजेडी 25 सीटों पर ही रुक जाएगी और नतीजे आने के बाद उनकी यह बात सच साबित हो गई.