बिहार में NDA की जीत के बाद एक्शन मोड में आई भाजपा, पार्टी से 3 नेताओं को किया बाहर!

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. बिहार चुनाव के बीच उनके बयानों और आचरण को अनुशासनहीनता माना गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार चुनाव परिणाम के एक दिन बाद बीजेपी ने 3 बागी नेताओं पर एक्शन लिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल के खिलाफ एक्शन लिया है. इन तीनों नेताओं को पार्टी गतिविधियों के कारण निलंबित किया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने तीनों को पत्र लिख कर निलंबन की जानकारी दी है.