राजीव चंद्रशेखर, स्मृति ईरानी और संजीव बालियान समेत 17 पूर्व मंत्रियों को खाली करना होगा सरकारी बंगला, चुनाव में मिली थी हार

लोकसभा के नियमों के मुताबिक लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर सरकारी घर खाली करना होता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lok Sabha News: देश में हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव हारने वाले पूर्व सांसदों को लुटियंस जोन से अपना सरकारी घर खाली करना होगा. 17वीं लोकसभा के जो सांसद 18वीं लोकसभा का चुनाव नहीं जीत सके हैं, ऐसे पूर्व सांसदों को लोकसभा की हाउस समिति ने नोटिस जारी कर दिया है. नोटिस में कहा गया है कि, उन्हें एक महीने में सरकारी घर खाली करना होगा. जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसदों को 5 जुलाई और पूर्व मंत्रियों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है.