लोकसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में साथ आएंगे कांग्रेस-AAP! किसे क्या मिलेगा?

चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव के लिए जमकर सियासी खेल चल रहा है. अगर कांग्रेस और AAP एकसाथ चुनाव लड़ते हैं, तो फिर इस अलायंस की जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

ADVERTISEMENT

Congress-AAP coalition
Congress-AAP coalition
google news

Mayor election in Chandigarh: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव होने वाला है. इस बार यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. इसकी वजह है विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) में एक साथ नजर आ रही है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस चुनाव में भी साथ-साथ दिख रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गठबंधन के खिलाफ दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. उधर, कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों की बाड़ेबंदी भी कर रखी है. फिलहाल चंडीगढ़ के मेयर पद पर बीजेपी का कब्जा है. 2023 में हुए चुनाव में अनूप गुप्ता ने एक वोट से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को हराया था.