मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन जीत सकता है चुनाव? एक्सपर्ट से समझिए
1990 से देखें तो बीजेपी मध्यप्रदेश में अभी तक चार चुनाव जीती है. 1990, 2003, 2008 और 2013. वहीं कांग्रेस ने लगातार 1993 और 1998 में सरकार बनाई थी.
ADVERTISEMENT

संजय कुमार बता रहे हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और राजस्थान में कौन बना रहा है सरकार
विधानसभा चुनाव 2023ः अगले महीने पांच राज्यों में वोट डाले जाएंगे. इनमें हिंदी पट्टी के तीन राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश भी शामिल हैं. इन तीनों राज्यों में कांग्रेस औऱ बीजेपी सीधा भिड़ेंगी. इन विधानसभा चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल समझा जा रहा है. हर कोई यह समझना चाहता है कि आखिर इन राज्यों में कौन बाजी मार रहा है. CSDS के प्रोफेसर संजय कुमार ने दैनिक भास्कर में लिखे अपने लेख में इन तीनों राज्यों की सियासी स्थिति का विश्लेषण किया है. आइए समझते हैं.