5th फेज में बिहार की हॉट सीटों पर दिग्गजों के बीच है मुकाबला, चिराग, रोहिणी आचार्य की किस्मत दांव पर
सारण में बीजेपी के वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी की लड़ाई लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से हो रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में राजीव प्रताप रूडी ने आरजेडी के चंद्रिका राय करीब 1.4 लाख वोटों से हराया था.
ADVERTISEMENT

Bihar 5th Phase Election: बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होने है. अब तक संपन्न हुए चार चरणों में 19 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. पांचवें चरण के लिए 20 मई को 5 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसे लेकर सभी दल अपने प्रचार अभियान में जोर-शोर से लगे हुए है. आपको बता दें कि, बिहार में इस बार NDA और INDIA के बीच मुकाबला है. NDA में जहां बीजेपी, नीतीश कुमार की JDU, मांझी की HAM और उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) पार्टियां है. दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन INDIA में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टीयां शामिल है. बिहार में इस बार का लोकसभा का चुनाव काफी रोचक नजर आ रहा है. एक तरफ जहां पीएम मोदी और नीतीश कुमार तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पूरा दमखम लगाते नजर आ रहे हैं.