नोटों से भरी 10 अलमारी, 40 मशीनों से गिनती! कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से क्या मिला?

उनके ठिकानों पर इतना कैश मिला की उसको गिनने के लिए 40 मशीनें लगी थीं. अधिकारियों ने नोटों को 176 बैगों में भरकर रखा था. इतिहास में किसी एक ऑपरेशन में इतना कैश बरामदगी का नया रिकॉर्ड भी बना.

ADVERTISEMENT

Dhiraj Sahu
Dhiraj Sahu
google news

Income Tax raid on Dhiraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों से 354 करोड़ रुपए मिले हैं. आयकर विभाग की टीम सांसद के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 9 ठिकानों पर पिछले बुधवार से तलाशी कर रही थी जो पांच दिनों तक चली. उनके यहां से नोटों से भरी 10 आलमारी मिलीं. ठिकानों पर इतना कैश मिला की उसको गिनने के लिए 40 मशीनें लगी थीं. अधिकारियों ने नोटों को 176 बैगों में भरकर रखा था. इतिहास में किसी एक ऑपरेशन में इतना कैश बरामदगी का नया रिकॉर्ड भी बना.