तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया था मैजिक! लोकसभा में रेवंत क्या करने वाले हैं?
तेलंगाना के लोकसभा चुनाव पर इंडिया टुडे के कन्सल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई कहते हैं कि, 'मेरा ऐसा मानना हैं कि तेलंगाना में जिसकी सरकार होती है उसी पार्टी का माहौल होता है.
ADVERTISEMENT

Telangana Opinion Poll: देश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पहले फेज के लिए कल यानी 19 अप्रैल को मतदान होने है. दक्षिण के राज्य तेलंगाना की बात करें तो प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर एक ही फेज में चुनाव होंगे. तेलंगाना की 17 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी. चुनाव से पहले सर्वे एजेंसी लोक पोल ने तेलंगाना का फाइनल ओपिनियन पोल जारी किया है. इस सर्वे में प्रदेश में रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में सत्ता में आई कांग्रेस को बंपर सीटें मिलती नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं क्या है इस सर्वे के पूरे आंकड़े.