तीन चरण की वोटिंग के बाद कौन पड़ रहा भारी? प्रदीप गुप्ता और यशवंत देशमुख के विश्लेषण से समझिए
आजतक के सीनियर एंकर सुधीर चौधरी से बात करते हुए प्रदीप गुप्ता ने तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद चुनावी समीकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक इस चुनाव में कोई बड़ा उलटफेर होने की आशंका नहीं है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पहले देश में ये बात कही जा रही थी कि बीजेपी और पीएम मोदी एकबार फिर से बिना किसी बाधा के सरकार बना लेंगे. चुनावी सर्वो में देखा गया कि बीजेपी फिर एक बार सरकार रिपीट कर सकती है. हालांकि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आए वैसे-वैसे हमें सियासत को बदलते हुए देखा. जैसे पहले चरण में कम मतदान के बाद बीजेपी नेता और पीएम मोदी के सुर बदल गए और आक्रमक हो गए. फिर दूसरे चरण और तीसरे चरण में हिन्दू-मुसलमान, आरक्षण और संविधान को लेकर जमकर बहस चली. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के तीन चरण में 282 यानी करीब आधी सीटों के लिए वोटिंग हो गई है. तीन चरणों के बाद क्या है देश का माहौल और कौन सी पार्टी दिख रही है मजबूत? इसी बात को समझने के लिए इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई ने ऐक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता और सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख से बात की. आइए आपको बताते हैं क्या कहा एक्स्पर्ट्स ने.