‘मर जाना पसंद’, ‘दरवाजे बंद’… पलटने की चर्चाओं के बीच नीतीश, अमित शाह के पुराने वीडियो वायरल

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 28 जनवरी को बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी के दिग्गज नेता सुशील मोदी के नए उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Nitish Kumar, Amit Shah
Nitish Kumar, Amit Shah
google news

Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी हलचल तेज है. CM नीतीश कुमार के फिर पलटी मारकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ मिलकर सरकार बनाने की चर्चाएं हैं. लोगों का मानना है कि बस अब कुछ वक्त की बात और है, बिहार में लालू नीतीश का महागठबंधन टूट जायेगा. कहा जा रहा है कि शुक्रवार को लालू ने नीतीश से पांच बार बात करनी चाही लेकिन सीएम तैयार नहीं हुए. कुछ सूत्र ये भी कह रहे हैं कि लालू खेमे ने भी तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए गुणा गणित तेज कर दिया है. बिहार में सत्ता तक पहुंचने के लिए 122 विधायक चाहिए. लालू, कांग्रेस और लेफ्ट की संख्या 114 की है. बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस के 10 विधायक उसके संपर्क में हैं. कुल मिलाकर बिहार में तमाम सियासी थियरी चल रही हैं. इस बीच नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह के दो पुराने वीडियो वायरल हैं.