5 साल बाद पीएम मोदी रूस के दौरे पर, जानिए पुतिन से उनकी मुलाकात क्यों होगी खास

22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 8 से 9 जुलाई तक मॉस्को में रहेंगे. फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यह मोदी की पहली रूस यात्रा होगी. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

PM Modi Russia Tour: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार रूस का दौरा करने जा रहे हैं. उनका ये दौरा अपने आप में काफी अहम होगा. पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली उच्च स्तरीय बातचीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर क्रेमलिन का कहना है कि पश्चिमी देश इस यात्रा को "ईर्ष्या" के साथ देख रहा है.