PM Modi Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में बताया इस बार के चुनाव में BJP और NDA को आएंगी कितनी सीट
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार के बाहर ना देख सकती है, ना सोच सकती है. पीएम ने कहा, ‘कुछ समय पहले भानुमती का कुनबा जोड़ा. लेकिन फिर अकेला चलो रे करने लग गए.
ADVERTISEMENT

PM Modi Speech in budget session: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए आने वाले चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. पीएम मोदी ने कहा है कि अब लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं. उन्होंने कहा कि पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार. पीएम ने खासकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘आमतौर पर मैं आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता, लेकिन मैं देख रहा हूं देश का मिजाज एनडीए 400 पार करके ही रहेगा. भारतीय जनता पार्टी को 370 सीट अलग से देगा. बीजेपी को 370 सीट और एनडीए को 400 पार.’ पीएम मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार का तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा.