राहुल गांधी ने 'नेशनल स्पोर्ट्स डे' पर शेयर किया मार्शल आर्ट करते हुए वीडियो, कहा- शुरू होगी 'भारत डोजो यात्रा'
Rahul Gandhi News: वीडियो में राहुल गांधी बच्चों के साथ मार्शल आर्ट तकनीकों पर बात करते और गुर सीखते हुए दिखाई दिए थे. इसके बाद वह अपने विरोधी को चारों पटखनी देते भी नजर आए.
ADVERTISEMENT

rahul gandhi jiu-jitsu
Rahul Gandhi News: आज नेशनल स्पोर्ट्स डे है. इसी मौके पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जापानी मार्शल आर्ट जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जल्द ही 'भारत डोजो यात्रा' आने वाली है. आपको बता दें कि, डोजो का मतलब ट्रेनिंग हॉल या फिर मार्शल आर्ट्स स्कूल से होता है. वैसे ये वीडियो ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान का है.