'हम काम करने वाले लोग हैं रील बनाने वाले नहीं,' संसद में विपक्ष पर जमकर भड़के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Railway Minister Ashwini Vaishnav: रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोशल मीडिया की ट्रोल आर्मी के जरिए झूठ फैलाती है. उन्होंने कहा, 'अयोध्या में स्टेशन की एक पुरानी दीवार गिरी तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के हैंडल से उसे तुरंत पोस्ट करना चालू किया. इस तरह के झूठ से कैसे देश चलेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Railway Minister Ashwini Vaishnav: हाल के दिनों में एक के बाद एक देश में कई रेल हादसे हुए. 15 दिनों में 8 रेल हादसे होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विपक्ष के निशाने पर आ गए. कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने उनपर खूब हमलावर रहा और रील-मंत्री तक कह दिया. संसद में आज कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक एक कर सभी सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि, 'हम केवल रील बनाने वाले नहीं, काम करने वाले लोग हैं.' रेल हादसों को लेकर विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जताते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो लोग यहां चिल्ला रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि सत्ता में रहते हुए 58 साल में वो एक किलोमीटर भी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) क्यों नहीं लगा पाए.