शेख हसीना के इस्तीफे में सेंट मार्टिन का जिक्र, US क्यों बांग्लादेश से इस द्वीप का चाहता था सौदा?

शेख हसीना का इस्तीफे के समय का एक संदेश सामने आया है. संदेश में हसीना ने कहा था कि अगर वे सेंट मार्टन द्वीप अमेरिका के लिए छोड़ देती हैं तो वे सत्ता में बनीं रहतीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sant Martin Island: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से एक हफ्ते पहले इस्तीफा दे दिया था. अब उनका वो संदेश सामने आया है जो उस समय सामने नहीं आ सका था. संदेश में उन्होंने बांग्लादेश में हो रही हिंसा के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. शेख हसीना ने कहा कि अगर मैंने सेंट मार्टिन आइलेंड अमेरिका के लिए छोड़ दिया होता तो आज में सत्ता में बनी रहती. मैं और लाशों का ढेर नहीं देखना चाहती थी, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया. अगर मैं आज बांग्लादेश में होती तो और अधिक जानें जातीं. मेरी देशवासियों से अपील है कि वे कट्टरपंथियों की बात में ना आएं. मैं जल्द ही बांग्लादेश लौटूंगी.