शिवसेना ने उतारे कैंडिडेट तो महाराष्ट्र में खतरे में पड़ा विपक्षी गठबंधन! शरद पवार भी नाखुश

महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में तल्खी बढ़ती नजर आ रही है. असल में बुधवार को शिवसेना ने महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया.

ADVERTISEMENT

माजी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यांच्या निवासस्थानी माजी केंद्रीय मंत्री शरद पवार पोहोचले आहे.
udhhav thackeray, sharad pawar, matoshree meeting, maharashtra politics
google news

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में विपक्ष के गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में तल्खी बढ़ती नजर आ रही है. असल में बुधवार को शिवसेना ने महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. इसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शिवसेना के इस कदम से नाखुश नजर आ रहे हैं. इससे पहले शिवसेना मुंबई की चार सीटों सहित कुल 17 सीटों पर कैंडिडेट की अपनी लिस्ट सार्वजनिक की. इसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) पर हमला बोला.