तब राहुल के कमेंट से शुरू हुआ 'मैं भी चौकीदार', अब लालू बोले ऐसा कि ट्रेंड हुआ मोदी का परिवार
पीएम मोदी पर लालू यादव के भाषण के 24 घंटे में राजनीति पलट गई. पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे लिए 140 करोड़ लोग ही मेरा परिवार हैं. तेलंगाना में मोदी के इतना कहते ही मोदी का परिवार कैंपेन चल पड़ा.
ADVERTISEMENT

Modi Ka Pariwar: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में दो रैलियां हुईं. पहली रैली औरंगाबाद में नीतीश कुमार और बीजेपी ने पीएम मोदी के सम्मान में कराई. दूसरी रैली पटना के गांधी मैदान में हुई जिसे तेजस्वी यादव ने ऑर्गनाइज किया. इसमें लालू यादव, राहुल गांधी, खरगे, अखिलेश यादव और सीताराम येचुरी जैसे INDIA गठबंधन के कई धुरंधर पहुंचे.इन दोनों रैलियों के बाद ज्यादा चर्चा हो रही है पटना वाली तेजस्वी की 'जन विश्वास रैली' की. रैली में जबर्दस्त भीड़ और जोरदार माहौल की चर्चा पूरे देश में हो रही है, लेकिन इस रैली में कुछ ऐसा हुआ जिसे पीएम मोदी ने लपकते हुए अपने लिए नया कैंपेन लॉन्च कर दिया.