'ठाकरे को धोखा दिया गया, शिवसेना को तोड़ना गलत था, दुबारा CM बनने के बाद होगा प्रायश्चित'- शंकराचार्य 

शंकराचार्य ने महाराष्ट्र की सियासत के हालिया घटनाक्रम पर एक बड़ी बात कही. उन्होंने बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि, ठाकरे को धोखा दिया गया और शिवसेना को तोड़ना गलत था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Shankaracharya Avimukteshwaranand: पिछले दिनों देश के प्रमुख कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी हुई. शादी का समारोह मुंबई में हुआ. इस हाई प्रोफाइल ईवेंट में देश-विदेश के तमाम हस्तियां शामिल हुई. पीएम मोदी से लेकर शंकराचार्य तक सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इस शादी में शामिल होने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अगले दिन उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री गए. उद्धव ठाकरे ने उनका खूब आदर-सत्कार किया. इन सब के बीच शंकराचार्य ने महाराष्ट्र की सियासत के हालिया घटनाक्रम पर एक बड़ी बात कह दी. उन्होंने बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि, ठाकरे को धोखा दिया गया और शिवसेना को तोड़ना गलत था. शंकराचार्य का ऐसा कहने के कई मायने निकाले जा रहे है. आइए आपको बताते है क्या है पूरा माजरा.