PoK की 24 रिजर्व सीटों की कहानी क्या है जिसका जिक्र गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में किया?
पीओके के लिए जिन 24 रिजर्व सीटों की चर्चा हो रही है, उन्हें 1956 से ही रिजर्व रखा जा रहा है. असल में जम्मू-कश्मीर का संविधान 1956 में अपनाया गया था. उसी वक्त पीओके के लिए 24 सीटें रिजर्व रखने का प्रावधान किया गया था
ADVERTISEMENT

Amit Shah
Jammu & Kashmir: बुधवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक पास किया गया. इस विधेयक पर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की 24 रिजर्व सीटों की भी बात की. गृहमंत्री शाह ने कहा कि पीओके हमारा है इसलिए हमने यहां की 24 सीटें जम्मू-कश्मीर की विधानसभा के लिए रिजर्व की हैं. अमित शाह के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. क्या PoK के लिए पहली बार सीटें रिजर्व की गई हैं? क्या है ये जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक? आइए इसे समझते हैं.