ED जब पहले ही कर रही शराब घोटाले की जांच तो CBI ने अब केजरीवाल को क्यों किया अरेस्ट? समझिए

25 जून को सीबीआई ने Arvind Kejriwal से कोर्ट में पूछताछ की और उनका पूरा बयान दर्ज किया. CBI ने इसपर एक्शन लेते हुए उन्हीं अपनी कस्टडी में लिया है. अब सीबीआई के एक्शन की तुलना ED से की जा रही है. लेकिन आपको बता दें कि दोनों के केस एक दूसरे से अलग है और अलग-अलग प्रकार से पड़ताल करेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. शराब नीति मामला उनके गले की फांस बन गया है. बीते दिन यानी बुधवार को सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने केजरीवाल को तीन दिनों की कस्टडी में लिया है. केंद्रीय एजेंसी उनसे शराब घोटाले की जांच करेगा. ईडी पहले से ही मामले की जांच अपने तरीके से कर रहा है.