Stones pelted on festival special train: दरभंगा जा रही ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप
त्यौहारी सीजन में अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन पर कानपुर के भीमसेन स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पथराव हुआ. अचानक हुए हमले से यात्रियों में हड़कंप मच गया. इंजन की खिड़की के शीशे टूट गए.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: ट्रेन के इंजन पर पथराव.
त्यौहारी सीजन में एक चिंताजनक खबर सामने आई है. अहमदाबाद से दरभंगा जा रही एक त्यौहारी स्पेशल ट्रेन पर पथराव हुआ है. ये घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन कानपुर के भीमसेन रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रुकी थी. अचानक हुए पथराव के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. स्टेशन मास्टर की लिखित शिकायत के बाद आधा दर्जन अज्ञान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.