पहले हत्या, फिर पहचान छुपाने के लिए शव को तेजाब से जलाया, अलीगढ़ में पत्नी की बर्बरता का रूह कंपाने वाला मामला
UP Crime News: अलीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया, पत्नी और उसके कथित साथी पर आरोप. तंत्र-मंत्र और पहचान छुपाने की कोशिश का भी दावा.
ADVERTISEMENT

अलीगढ़ में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
UP Crime News: आए दिन आपको प्रेम-प्रसंग के कई अजीबो-गरीब मामले देखने को मिलते ही जाते होंगे. ऐसे में आपको मेरठ की मुस्कान की कहानी भी याद होगी जिसने सौरभ की पहले हत्या कर फिर उसे नीले ड्रम में भर दिया था. अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इससे भी भयावह घटना सामने आई है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. आइए आपको विस्तार से बताते है इस घटना की रूह कंपा देने वाली कहानी.
