नोएडा: 'पापा मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता', तड़पता रहा इंजीनियर बेटा, ठंडा पानी बताकर हाथ पर हाथ धरे खड़ा रहा सिस्टम
ग्रेटर नोएडा में एक 27 वर्षीय इंजीनियर युवराज मेहता की कार निर्माणाधीन मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में गिर गई. युवराज करीब पौने दो घंटे तक मदद के लिए चिल्लाता रहा और अपने पिता को फोन कर बचाने की गुहार लगाई, लेकिन मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने 'ठंडा पानी' होने का बहाना बनाकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

नोएडा में सड़क हादसा
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सिस्टम की संवेदनहीनता और लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया. गुड़गांव की एक टेक कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय होनहार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. युवराज करीब पौने दो घंटे तक कार के अंदर से मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और रेस्क्यू टीमें 'ठंडा पानी' और 'सरिया' होने का बहाना बनाकर तमाशबीन बनी रहीं.
