Bihar elections 2025: बिहार में आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पटना और बेगूसराय समेत 11 सीटों पर ऐलान
AAP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पटना, बेगूसराय, सीतामढ़ी समेत प्रमुख सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है. आप को एक्स के एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसमें पटना के फुलवारी सीट से अरुण कुमार रज, बेगूसराय की विधानसभा सीट से डाॅ. मीरा सिंह, सीतामढ़ी की परिहार सीट से अखिलेश नारायण ठाकुर को टिकट दिया है.