Bihar Politics: विधायक दल की बैठक से डिप्टी सीएम को लेकर बड़ी खबर, फाइनल हुए ये दो नाम!

बिहार में नई सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर. विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम फाइनल। नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे.

ADVERTISEMENT

Bihar Deputy CM
विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम (Photo: X/@BJP4Bihar)
Google CTA

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है. बताया जा रहा है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कल यानी 20 नवंबर को 11:30 बजे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इसी बीच विधायक दल की बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है. बिहार के नए सरकार में डिप्टी सीएम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी की सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों ही कल नीतीश के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.