DV research Bihar exit poll: काराकाट सीट पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति का क्या होगा? एग्जिट पोल में टफ फाइट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ रहे हैं. काराकाट सीट से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. DV Research के बिहार एग्जिट पोल के मुताबिक इस सीट पर मुकाबला ज्योति सिंह और NDA उम्मीदवार महाबली सिंह (JDU) के बीच नहीं, बल्कि CPI (ML) और JDU के बीच टफ फाइट में बदल गया है.
ADVERTISEMENT

ज्योति सिंह
बिहार चुनाव में कारकाट सीट भी काफी चर्चा में है. वजह है इस सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जो निर्दलीय मैदान में थीं. चुनाव से ठीक पहले पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद सार्वजनिक हो गया. ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पवन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.पवन सिंह को भी जवाबी कार्रवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पड़ा.