नवादा: तेजस्वी ने कर दिया राहुल गांधी को अगला पीएम बनाने का ऐलान, चुनाव आयोग और बीजेपी पर भी जमकर बरसे
Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: नवादा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया. तेजस्वी ने कहा अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी पीएम फेस होंगे.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को बताया महागठबंधन का पीएम फेस
Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra: बिहार में राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा कर दी है. नवादा की जनता से महागठबंधन को वोट को वोट देने की अपील करते हुए अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को बतौर पीएम फेस उतारने का वादा कर दिया है. तेजस्वी यहीं नहीं रुके, चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसे. तेजस्वी ने कहा चुनाव आयोग और भाजपा लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे है.