बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह की एनडीए में एंट्री? उपेंद्र कुशवाहा से मिलकर छुए पैर, इस सीट से लड़ने की चर्चा!

Pawan Singh Bihar elections: बिहार चुनाव 2025 से पहले भोजपुरिया स्टार पवन सिंह ने एनडीए में वापसी की तैयारी तेज कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर पैर छूकर गिले-सिकवे मिटाए.

ADVERTISEMENT

पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात
पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात
Google CTA

बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर भोजपुर सिंगर-एक्टर पवन सिंह चर्चा में है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए उन्होंने अपना नया सियासी ठिकाना भी तलाश लिया है. पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात की और उनका पैर भी छुआ. माना जा रहा है इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच मतभेद खत्म हो गए है.