विवादों के बीच लालू परिवार में खुशखबरी! तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता
Tejashwi Yadav News: विवाद के बीच लालू परिवार में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कोलकाता के एक अस्पताल में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: (X/yadavtejashwi)
Tejashwi Yadav News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर एक बार फिर से खुशखबरी आई है. तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं. ऐसे में उनके परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं. बता दें कि उनकी पत्नी राजश्री ने कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी खुद तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी.
