NEET मामले में CJI ने कहा, 'परीक्षा की पवित्रता खत्म हो जाती है, तो दोबारा परीक्षा का आदेश देना होगा' 

NEET UG Controversy: मामले पर सुनवाई के दौरान CJI ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकीलों से पूछा की दोबारा परीक्षा क्यों होनी चाहिए? इस बात पर अपनी दलीलें पेश कीजिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

NEET UG Controversy: NEET UG मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की. बेंच में दो और न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा थे. आज कोर्ट में कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई हुई है. इनमें से 34 याचिकाएं स्टूडेंट्स, टीचर्स और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स ने दायर की हैं, जबकि 4 याचिकाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लगाई है. सुनवाई के दौरान CJI ने फिर से परीक्षा कराने से लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने NTA, केंद्र और CBI को बुधवार, 10 जुलाई शाम 5 बजे तक अपना हलफनामा दाखिल करने को कहा है. इस मामने की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी.