लोकसभा स्पीकर की रेस में ओम बिरला और के. सुरेश में से कौन है आगे? नंबर गेम से समझिए 

विपक्षी INDIA ब्लॉक के लिए स्पीकर पोस्ट हासिल करने की संभावना तब तक नहीं है, जब तक कि जेडीयू और टीडीपी जैसे NDA के महत्वपूर्ण दल INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग नहीं करते.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lok Sahbha Speaker: लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी के गठबंधन NDA और विपक्षी INDIA ब्लॉक के बीच सहमति नहीं बन पाई है. इसके बाद दोनों गठबंधनों ने अपने अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है. NDA ने राजस्थान के कोटा से तीन बार के सांसद ओम बिरला तो वहीं INDIA ने केरल के मवेलीकारा से 8 बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने स्पीकर का उम्मीदवार बनाया है. 26 जून यानी कल लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. इस बीच सभी के मन में ये बात आ रही है कि, आखिर इस चुनाव में क्या होगा? NDA या INDIA किसे जीत मिलेगी? लोकसभा सीटों के नंबर गेम के हिसाब से आइए आपको बताते है पूरा समीकरण.