फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री, केबिन क्रू ने भेजी पर्ची- घबराएं नहीं, कमोड बंद कर बैठे रहें
फ्लाइट की सीट नंबर 14D पर बैठा यात्री सफर के दौरान टायलेट करने गया और काफी देर तर बाहर नहीं निकला. बताया जा रहा है कि प्लेन के टॉयलेट गेट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई और वो लॉक हो गया.
ADVERTISEMENT

Spice jet Flight
Spice Jet Flight: यात्री विमानों में अक्सर लापरवाही के कई मामले सामने आते हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो स्पाइस जेट की फ्लाइट का है. यह फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. बीच यात्रा में ही एक शख्स फ्लाइट के टॉयलेट में फंस गया. किसी भी फ्लाइट में ऐसा अजीबोगरीब वाकया पहली बार देखा गया. हालांकि फ्लाइट के लैंड होने के बाद यात्री को टॉयलेट से बाहर निकाल लिया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पर्ची वायरल हो रही है जो केबिन क्रू ने यात्री को लिखी थी.आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.