BJP के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं राजस्थान के नए CM भजनलाल! रोचक है ये कहानी
भजनलाल शर्मा के संबंध में सबसे रोचक बात ये है कि वो साल 2003 में भरतपुर की नदबई सीट से बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
ADVERTISEMENT

Rajasthan New CM
Bhajan Lal Sharma: भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के विधायक दल के नेता और प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शाम राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. शर्मा के साथ पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं. प्रदेश के दो नए नामित डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी भी राज्यपाल से मिलें. भाजपा की ओर से राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया गया. एकसमय बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले को बीजेपी ने आज मुख्यमंत्री बना दिया है. आइए बताते हैं भजनलाल शर्मा के बारे में.