साध्वी प्रेम बाईसा मामले में कंपाउंडर देवी सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 2 बार आया था फोन, तब...आश्रम
Sadhvi Prem Baisa Death Case: राजस्थान की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. कंपाउंडर देवी सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसे दो बार फोन आया था और उसने प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार ही इंजेक्शन लगाया था. जानिए आश्रम से जुड़ी पूरी टाइमलाइन, चश्मदीद के बयान, SIT जांच और मौत से जुड़े हर अहम खुलासे.
ADVERTISEMENT

साध्वी प्रेम बाईसा मामले में कंपाउंडर देवी सिंह का बड़ा खुलासा
28 जनवरी को हुई राजस्थान की सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत आज 5 दिन बाद भी रहस्य ही बनी हुई है. जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे है यह मामला गंभीर होते जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने एक ओर जहां SIT(Special Investigation Team) बना दी है, वहीं दूसरी ओर सेवादार से लेकर सभी लोग यह कह रहे है कि उनकी मौत इंजेक्शन के लगने से हुई है. इसी बीच आज तक की टीम उस कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित के पास पहुंची जिसने साध्वी को इंजेक्शन दिया था. देवी सिंह ने आज तक से खास बातचीत में खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने वहीं इंजेक्शन दिया था जो पहले से प्रिस्क्रिप्शन पर लिखा हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई बातें भी बताई. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.