दिल्ली में रेखा सरकार ने चलाई विधायकों के LAD फंड पर कैंची, अब 15 करोड़ की जगह मिलेंगे सिर्फ इतने रुपए

Delhi News: दिल्ली की नई सरकार ने विधायक निधि (LAD फंड) में भारी कटौती कर दी है. अब हर विधायक को सालाना सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जो पहले 15 करोड़ थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद ही उलटफेर शुरू हो गए थे. जैसे ही भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी उन्होंने कुछ नियमों में बदलाव किए. इसी कड़ी में एक बदलाव और हुआ है जिसमें विधायकों का LAD(लोकर एरिया डेवलपमेंट) फंड में भारी मात्रा में कटौती हुई है. दिल्ली की सीएम रेखा गु्प्ता ने एक आदेश जारी किया है जिसमें विधायक को विकास निधि के तहत अब 15 करोड़ की जगह 5 करोड़ रुपए ही मिलेंगे.