घर की टूटी खाट पर गेहूं बीनती दिखीं वायरल गर्ल मोनालिसा, महाकुंभ से क्यों लौटीं ये भी बताया
Viral Girl Monalisa: मोनालिसा बोलीं, प्रयागराज में मीडिया और अन्य लोगों से परेशान भी हुई और अच्छा भी लग रहा है. वहां मेरी तबियत खराब हो गई थी, माला बेचने का काम बिल्कुल खराब रहा. फिल्मों में जाने के सवाल का भी जवाब दिया. सलमान ने फोन किया है या नहीं, इसका जवाब दिया.
ADVERTISEMENT

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा अपने घर पहुंची.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मोनालिसा ने बताया कि महाकुंभ में परेशान हो गई थीं, इसलिए...
मोनालिसा ने थोड़ी देर बात की, फिर घर से कहीं ओर चली गई
मोनालिसा से बात करने के लिए महेश्वर में उनके घर जुटी भीड़
Viral Girl Return From Mahakumbh: मध्य प्रदेश के खरगोन से प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल 17 वर्षीय मोनालिसा भोंसले अपने घर महेश्वर पहुंच गईं. वह घर पर गेहूं सुधारते नजर आईं. घर पहुंची मोनालिसा के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला, वैसे ही उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई. मोनालिसा ने कहा- महाकुंभ में मीडिया और अन्य लोगों से परेशान भी हुई और अच्छा भी लग रहा है. वहां मेरी तबियत खराब हो गई थी, माला बेचने का काम बिल्कुल खराब रहा.