कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या ऐलान कर दिया? नए तेवर में आएगा मनमोहन प्लान!

Congress Manmohan Plan: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने नए-नए वादे कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वह कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास के लिए नए तेवर के साथ मनमोहन प्लान को लागू करेगी.

ADVERTISEMENT

Manmohan Singh, Rahul Gandhi
Manmohan Singh, Rahul Gandhi
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.

point

सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने नए-नए वादे कर रहे हैं.

point

कांग्रेस ने भी ऐलान किया है कि वह कश्मीरी पंडितों के लिए मनमोहन सिंह प्लान लागू करेगी.

Congress Manmohan Plan: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने नए-नए वादे कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वह कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास के लिए नए तेवर के साथ मनमोहन प्लान को लागू करेगी. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान प्रवासी कश्मीर पंडितों के पुनर्वास के संबंध में किए गए वादे को पूरा किया जाएगा. मनमोहन सिंह के प्लान को रिवाइव किया जाएगा और लागू किया जाएगा.